
प्रयागराज रेल मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शिविर, पेंशनरों को फेस ऑथेंटिकेशन की जानकारी
प्रयागराज रेल मंडल और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से 4 नवंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र का मेगा शिविर आयोजित हुआ। पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने राष्ट्रव्यापी DLC अभियान-5 के अंतर्गत भाग लिया।











