उज्जैन: वर्ष 1966 के चातुर्मास के दौरान देखे गए संकल्प के लगभग 60 वर्ष बाद इंदौर-उज्जैन रोड स्थित डेंडिया गांव में श्रृंगेरी शारदा पीठ के पहले स्थानीय शंकराचार्य मठ का 26 नवंबर 2026 को प्राण-प्रतिष्ठा कुंभाभिषेक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और श्रृंगेरी पीठ के उत्तराधिकारी जगद्गुरु स्वामी विधुशेखर भारती शामिल हो रहे हैं।
1966 की परिकल्पना से एक रुपये की लीज तक का सफर
डेंडिया गांव स्थित यह परिसर दो एकड़ भूमि पर तैयार किया गया है, जिसे राज्य सरकार ने वर्ष 2018 में मात्र एक रुपये वार्षिक लीज पर आवंटित किया था। आयोजन से जुड़े डॉ. गोविंद मनसूरे और सेवानिवृत्त संयुक्त कलेक्टर शिव कुमार दुबे ने बताया कि भूमि चिन्हांकन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के लंबे सफर के बाद अब उज्जैन में श्रृंगेरी पीठ का यह पहला स्थायी केंद्र साकार हुआ है।
सिंहस्थ 2028 से पहले आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों से पहले स्थापित इस मठ को वैदिक अध्ययन, धार्मिक संवाद और श्रद्धालुओं के आतिथ्य का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। इंदौर-उज्जैन मार्ग पर विकसित यह परिसर महाकाल नगरी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परिदृश्य को नई पहचान देगा।




