देवास में पांच नवंबर को हुए श्रम संवाद कार्यक्रम में 100 से अधिक नियोक्ताओं, उद्योग प्रतिनिधियों और मानव संसाधन, कानूनी व वित्त पेशेवरों ने भाग लिया। श्रम मंत्रालय ने आठ नवंबर को इसका विवरण जारी किया।
केंद्र और मध्य प्रदेश के श्रम अधिकारियों ने चार श्रम संहिताओं, नियोक्ताओं के दायित्व और सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों पर सत्र लिए। ईपीएफओ और श्रम कल्याण प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन की जानकारी दी।
प्रतिभागियों को अनुपालन पुस्तिका और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का संकलन दिया गया। प्रश्नोत्तर सत्र में उनकी शंकाओं पर चर्चा हुई।




