दक्षिण कोरिया ने वर्ष 2026 में पहली बार सालाना 2 करोड़ (20 मिलियन) अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। दक्षिण कोरिया के संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्रालय के अनुसार 12 नवंबर तक यह लक्ष्य हासिल हो गया, जबकि जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच भारतीय पर्यटकों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 24.7 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया।
इंचियोन हवाई अड्डे पर मना 2 करोड़ पर्यटकों का जश्न
साल 2025 में दक्षिण कोरिया में कुल 1.894 करोड़ विदेशी पर्यटक आए थे, जिसे इस वर्ष डेढ़ महीने पहले ही पीछे छोड़ दिया गया। इस उपलब्धि का औपचारिक स्वागत 17 नवंबर को इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किया गया, जहां विजिट कोरिया कमेटी की अध्यक्ष ली बू-जिन सहित पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
भारत से बढ़ते पर्यटन बाजार की मजबूत हिस्सेदारी
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अक्टूबर 2026 की अवधि में भारत से दक्षिण कोरिया जाने वाले यात्रियों में 24.7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई। सांस्कृतिक पर्यटन, अवकाश यात्राओं और व्यावसायिक कार्यक्रमों के चलते भारत दक्षिण कोरिया के प्रमुख बढ़ते स्रोत बाजारों में शामिल रहा।




